अमेठी/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में सर्दियों के साथ बढ़ते कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। अमेठी जिले के लखनऊ‑वाराणसी हाईवे पर एक के बाद एक वाहनों की टक्कर से भयानक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पूरे धन्नी गांव के समीप पहले एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। घना कोहरा होने के कारण पीछे से आ रहे वाहन ब्रेक नहीं लगा सके और कुछ ही पलों में चार ट्रक, एक रोडवेज जनरथ बस और एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। कई लोग वाहनों में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस ने बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान रामकिशोर (38) और इमरान खान (42) के रूप में हुई है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। क्रेन और जेसीबी की मदद से सड़क साफ कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group