मुजफ्फरनगर : जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र की ओर से सोमवार को आईटीआई सभागार में क्षमता निर्माण कार्यशाला (कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और प्रशिक्षण से जुड़े संस्थानों को स्वरोजगार व उद्यमिता से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।
कार्यशाला में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत आसान शर्तों पर ऋण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।
कार्यक्रम में आईटीआई मुजफ्फरनगर एवं बुढ़ाना के प्रधानाचार्य, सीएम युवा फेलो, जिला प्रबंधक, कौशल विकास मिशन से जुड़े सभी प्रशिक्षण भागीदारों तथा आईटीआई के प्रशिक्षकों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने युवाओं से योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यशाला के दौरान जन समस्याओं के समाधान हेतु जन शिकायत मोबाइल ऐप के उपयोग की जानकारी भी दी गई और इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group