मुज़फ़्फ़रनगर। जिले में ईंट भट्टों के संचालन को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए भट्टा स्वामियों के साथ अहम बैठक की। जिला पंचायत सभागार में हुई इस बैठक में एडीएम गजेन्द्र सिंह, खनन अधिकारी और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने भट्टों से जुड़ी वर्तमान स्थिति और चुनौतियों की विस्तृत समीक्षा की।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय मानकों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सभी भट्टा स्वामियों को रॉयल्टी, पर्यावरणीय अनुमति और अन्य शुल्क समय पर जमा करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने संकेत दिए कि अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कई भट्टा स्वामियों ने विभागीय भ्रष्टाचार, बार-बार होने वाली जांच और अनावश्यक नोटिसों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियाँ उद्योग पर भारी बोझ डाल रही हैं। एडीएम ने भरोसा दिया कि शिकायतों की जांच की जाएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि भट्टा उद्योग बिना बाधा नियमों के अनुरूप संचालित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group