लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची शनिवार को जारी कर दी गई। राज्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सूची के पुनरीक्षण के दौरान करीब 2.89 करोड़ नामों को निरस्त किया गया है, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मतदाताओं की संख्या लगभग 12.55 करोड़ रह गई है।
चुनाव आयोग ने बताया कि जिन नामों को मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट अथवा गलत प्रविष्टि के आधार पर चिन्हित किया गया था, उन्हें सूची से हटाया गया है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों का अवश्य मिलान करें।
जिन नागरिकों का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं मिल रहा है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से दावा तथा गलत प्रविष्टि पर फॉर्म-7 के जरिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावे-आपत्तियों की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
सूची की प्रतिलिपि बीएलओ व निर्धारित केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई है। साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन 1950 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
