कानपुर देहात | उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से सामने आई एक घटना ने इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया है। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव में एक महिला के साथ सरेआम मारपीट की गई, लेकिन मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।

जानकारी के मुताबिक महिला को सड़क पर घसीटकर पीटा गया, इस दौरान उसे गंभीर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। महिला मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन भीड़ में से किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। उल्टा कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आए।

घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, प्रशासन हरकत में आया। स्थानीय पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का नाम फिलहाल गोपनीय रखा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे सभी लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group