शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते आग इतनी भयानक हो गई कि पूरी गाड़ी कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक अमित जैन किसी काम से पास में गए थे और वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था। बताया जा रहा है कि पास पड़े कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगाई थी, जो धीरे-धीरे फैलकर कार तक पहुँच गई।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
