मुज़फ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब बीएससी की एक छात्रा ने गंग नहर में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मृत छात्रा निशी, उम्र लगभग 20 वर्ष, कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, छात्रा बस से उतरने के बाद सीधे गंग नहर पुल की ओर गई और बिना किसी से बातचीत किए नहर में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक वह तेज बहाव में बह चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोर मिंटू बेनीवाल और राजीव बेनीवाल मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए नहर में उतरकर छात्रा को बाहर निकाला। छात्रा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्रा के पिता कन्हैयालाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटी की मौत से मां मंजू और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group