आगरा में ताजमहल का नजारा उस समय और खास बन गया, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डॉनाल्ड ट्रंप जूनियर अपने सुरक्षा काफिले के साथ स्मारक परिसर में पहुंचे। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड डायना भी मौजूद थीं, जिन्होंने ट्रंप जूनियर के साथ ताजमहल की खूबसूरती को करीब से निहारा। दोनों लगभग एक घंटे तक परिसर में घूमते रहे और संगमरमर पर की गई बारीक नक्काशी को उत्सुकता से देखते रहे।
दौरान, उन्होंने गाइड नितिन सिंह से ताजमहल के निर्माण, उसके इतिहास और शाहजहां-मुमताज़ की कहानी के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। ताज का प्रसिद्ध स्थान डायना बेंच भी उनकी यात्रा का केंद्र रहा, जहां बैठकर दोनों ने यादगार फोटोशूट कराया।

उनकी यात्रा के लिए आगरा पुलिस और अमेरिकी सुरक्षा टीमों ने कड़े बंदोबस्त किए थे। बताया जा रहा है कि ट्रंप जूनियर भारत में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ताजमहल पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group