बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल में तैनात सहायक शिक्षक प्रवीन टोप्पो विद्यार्थियों को अंग्रेज़ी के गलत शब्द और गलत उच्चारण सिखा रहे थे। बच्चों की कॉपी और कक्षा में पढ़ाए जा रहे शब्दों की जांच के बाद अधिकारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद मामला तुरंत वायरल हो गया।
वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया और बिना देरी किए शिक्षक को निलंबित कर दिया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा से खिलवाड़ किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक को एक अन्य विद्यालय में स्थानांतरित किया गया है, जहां उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

