हरियाणा के पानीपत क्षेत्र में चार बच्चों की सनसनीखेज हत्या करने वाली आरोपी पूनम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पूनम ने अपने तांत्रिक झुकाव और अंधविश्वास के चलते दशमी और एकादशी जैसे मुहूर्त चुनकर वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह ऐसे बच्चों को निशाना बनाती थी जिन्हें वह अपने बेटे से अधिक आकर्षक या सुंदर समझती थी।
गिरफ्तारी के बाद पूनम के पति नवीन ने बरोदा थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब पूनम से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे छिपे पूरे मानसिक और तांत्रिक पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि पूनम लंबे समय से मानसिक रूप से अस्थिर व्यवहार कर रही थी और कुछ तांत्रिक प्रभाव में रहने की बात भी पड़ोसियों ने बताई है। पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
