मुजफ्फरनगर, 29 दिसम्बर 2025।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री शक्ति सरन श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत समस्त वर्गों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल खोला गया है। इसके लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन व संस्थानों के मास्टर डाटा लॉक करने की संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त जनपद के समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों (कक्षा 11-12 को छोड़कर) तथा उनमें अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राएं निर्धारित अवधि में ही आवेदन कर सकेंगे।
समय-सारिणी इस प्रकार है —
✔ संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा / प्रोफाइल लॉक की अंतिम तिथि
📅 23 दिसम्बर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक
✔ छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन / ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
📅 10 जुलाई 2025 से 14 जनवरी 2026 तक
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही आवेदन मान्य होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
🔗 आवेदन हेतु आधिकारिक पोर्टल:
https://scholarship.up.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group