मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया ने कार्यालय परिसर में जनता दर्शन आयोजित किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए। सीएमओ ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
डॉ. तेवतिया ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विभाग की प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करें। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं निडर होकर विभाग तक पहुंचाएं। उन्होंने जन शिकायत मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने का भी आग्रह किया, ताकि समाधान में तेजी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group