जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में बुधवार सुबह एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया। यहां एक पिता ने अपनी 18 माह की मासूम बेटी को गोमती नदी में फेंक दिया और घर लौटकर ऐसे बैठ गया जैसे कुछ हुआ ही न हो।

सूत्रों के अनुसार आरोपी पिता अशोक विश्वकर्मा कई दिनों से पारिवारिक तनाव में था। घरवालों का कहना है कि वह तीसरी बार बेटी होने से नाखुश था और इसी वजह से अक्सर विवाद करता था। बुधवार सुबह वह बच्ची को टहलाने के बहाने घर से ले गया, लेकिन काफी देर बाद भी बच्ची को वापस नहीं लाया।
जब परिजनों ने तलाश शुरू की, तो एक ग्रामीण ने बताया कि उसने अशोक को नदी किनारे बेटी को गोद में लेकर खड़ा देखा था। शक गहराने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहाँ नदी किनारे बच्ची की चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस टीम मौके पर पहुँची और पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि तनाव और गुस्से में उसने बच्ची को नदी में धक्का दिया। फिलहाल गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group