नई दिल्ली। राजधानी के एक चर्चित संगठित अपराध मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की हिरासत अवधि बढ़ा दी गई है। अदालत ने शनिवार को NIA की अनुरोध पर उसकी कस्टडी 7 दिन और बढ़ाने की अनुमति दी। सुरक्षा एजेंसियों ने अदालत को बताया कि मामले की संवेदनशीलता और संभावित खतरे को देखते हुए कार्यवाही अदालत परिसर के बजाय सीधे NIA मुख्यालय में कराई गई।
NIA के अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई नई जानकारियाँ सामने आई हैं, जिनमें विदेश में छुपे सहयोगियों, डिजिटल भुगतान चैनलों और गिरोह के संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग शामिल हैं। इन बिंदुओं की सत्यता की पुष्टि और सम्बंधित अन्य लोगों की पहचान के लिए एजेंसी को और समय चाहिए।
मामले को गंभीर अपराध और अंतरराज्यीय गैंग गतिविधियों से जुड़ा होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां इसे अत्यधिक संवेदनशील मान रही हैं। अदालत ने अगली तारीख 5 दिसंबर तय की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group