मुज़फ्फरनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने देर रात व्यापक स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए। यह निर्णय अचानक रात में लागू किए गए, जिससे पुलिस महकमे में नई व्यवस्था की शुरुआत मानी जा रही है।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारियों की जिम्मेदारियाँ बदली गईं, साथ ही कुछ अधिकारियों को नई तैनाती देकर फील्ड में पुलिसिंग की गति तेज करने का प्रयास किया गया है।
🔹 मुख्य तबादले इस प्रकार हैं—
कुलदीप सिंह को बिरालसी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राजेश शर्मा को चरथावल चौकी का नया प्रभारी बनाया गया।
तेजवीर को चरथावल से हटाकर महिला थाना भेजा गया है।
अमित कुमार को भैंसी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया।
नंदकिशोर शर्मा को कुटेसरा चौकी की कमान दी गई।
शशि कपूर को आबकारी चौकी प्रभारी बनाया गया।
वहीं पूर्व बिरालसी चौकी प्रभारी संजय को सिविल लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने विभागीय प्रदर्शन को मजबूत रखने पर ज़ोर देते हुए कहा है कि फील्ड में सक्रियता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

