मुज़फ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने परचून की दुकान से हुई बड़ी नकदी चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार वादी शहादत हुसैन निवासी कुंगर पट्टी सुजडू ने तहरीर दी थी कि 24/25 दिसंबर की रात अज्ञात चोर घर में स्थित दुकान से नगदी चोरी कर फरार हो गए। मामले में मुकदमा संख्या 222/2025 धारा 305 व 317(2) बीएनएस दर्ज कर टीम गठित की गई।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने 26 दिसंबर को शामली बाईपास वहलना पुल के नीचे से आरोपी शाहनूर पुत्र सलीम तथा अकरम पुत्र गुलफाम को गिरफ्तार किया। बरामदगी के दौरान दोनों के पास से चोरी किए गए एक लाख रुपये मिले। पूछताछ में अभियुक्तों ने नशे की लत और पहले से घर पर आने-जाने का फायदा उठाकर छत के रास्ते दुकान में घुसने की बात स्वीकारी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group