नोएडा। STF ने सूरजपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो लंबे समय से खुद को RAW अधिकारी और कभी आर्मी ऑपरेशन अफसर बताकर लोगों को भ्रमित कर रहा था। आरोपी सुनीत कुमार के पास से कई फर्जी आईडी, अलग-अलग नामों से बने आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागज़ात बरामद हुए हैं। STF को आशंका है कि आरोपी इन दस्तावेजों का इस्तेमाल किसी बड़ी साजिश या संवेदनशील गतिविधियों में कर सकता था। इसी आधार पर टीम ने ATS को भी इसकी जानकारी दी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और बरामद दस्तावेजों की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि उसकी वास्तविक गतिविधियों का पूरा खुलासा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group