नोएडा प्रशासन ने मतदाता सूची सत्यापन अभियान में लापरवाही सामने आने के बाद कड़ा कदम उठाया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कई वार्डों में बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन न करने, प्रपत्र अधूरे छोड़ने और मतदाताओं के विवरण अपडेट न करने की शिकायतें बढ़ गई थीं। जांच में गड़बड़ियाँ पुष्ट होने पर जिलाधिकारी ने 60 बीएलओ और 7 सुपरवाइज़रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।

प्रशासन का कहना है कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चल रहे अभियान में साफ निर्देश थे कि प्रत्येक मतदाता के परिवार से व्यक्तिगत सत्यापन कर सूची को अपडेट किया जाए, ताकि आगामी चुनावों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। लेकिन कई कर्मचारियों ने कर्तव्य में उदासीनता बरती और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया।

जिला प्रशासन ने इसे गंभीर चूक मानते हुए साफ कहा है कि चुनावी प्रक्रियाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group