ही मैन धर्मेंद्र जी की झूठी मौत की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने न्यूज चैनलों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अब से वे किसी चैनल की मृत्यु संबंधी खबर को बिना व्यक्तिगत पुष्टि के नहीं मानेंगे और न ही उस आधार पर ट्वीट करेंगे। अखिलेश ने आरोप लगाया कि गलत जानकारी देने वाले चैनल अपनी गलती स्वीकार नहीं करते, जबकि नेताओं की त्रुटि पर उन्हें घेरा जाता है। उन्होंने मीडिया से जिम्मेदारी और सत्यापन के साथ खबरें प्रसारित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group