मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेन्द्र कश्यप 12 दिसंबर को मुज़फ्फरनगर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मंत्री जी सुबह 9:00 बजे गाजियाबाद स्थित संजय नगर आवास से प्रस्थान करेंगे।
दौरे का पहला कार्यक्रम 10:30 बजे आशापीठ धर्मार्थ सेवा समिति, विष्णु विहार, जानसठ रोड पर होगा, जहाँ वे नेत्रहीन बच्चों के सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके बाद 11:30 बजे वे मुन्सिफ भवन, मेरठ रोड पहुँचकर दिव्यांगजन शिविर में लगभग 405 लाभार्थियों को व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, कान की मशीन सहित विभिन्न सहायक सामग्री वितरित करेंगे। साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं विवाह अनुदान राशि भी प्रदान की जाएगी।
दोपहर 12:45 से 1:45 बजे मंत्री कश्यप सार्वजनिक/निबंधक भवन में विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे।
इसके बाद 2:00 बजे वे गोविंद सिटी, हर्षित रोड में जनता दर्शन कर स्थानीय समस्याएँ सुनेंगे।
शाम 4:00 बजे प्रस्थान कर मंत्री जी 5:30 बजे गाजियाबाद लौटेंगे।
