मुज़फ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे हो रहे निर्माण कार्य के दौरान बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी ढोने के लिए लगाया गया ट्रैक्टर अचानक ढलान से फिसलकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से मजदूर सुधांशु की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि ट्रैक्टर मिट्टी समतल करने के दौरान ढलान पर असंतुलित हुआ और तेज़ी से नीचे की ओर लुढ़क पड़ा। उसी समय पास में खड़े सुधांशु को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

घटना के बाद साथ काम कर रहे मजदूर घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर हटवाकर शव को बाहर निकाला। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र के गागट कला गांव का निवासी था, जो कुछ दिनों पहले ही काम के लिए यहां आया था। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य में सुरक्षा उपायों की भी पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group