ककरौली थाना क्षेत्र में जंगली चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात चोरों ने थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने नलकूप की दीवार फाड़कर मोटर, केबल, पाइप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में भारी रोष और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group