मुजफ्फरनगर, 24 दिसंबर 2025। पुरकाजी क्षेत्र के बढ़ीवाला गांव में आयोजित किसान पाठशाला में संयुक्त कृषि निदेशक सहारनपुर मंडल राकेश कुमार ने प्रतिभाग किया। उन्होंने किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती के तरीकों की जानकारी देते हुए फसल उत्पादन बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर जोर दिया। इसके बाद प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के खेतों का निरीक्षण कर उन्हें प्रोत्साहित किया। भ्रमण के दौरान उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, सचिन कुमार, थानेश्वर सिंह, रविंद्र सहित विभागीय अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे। किसानों ने पाठशाला को उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group