मुज़फ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र में हुई बड़ी डकैती का खुलासा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने कर दिया है। गंग नहर मार्ग पर हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को घायल अवस्था में पकड़ा गया, जबकि तीन साथी फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार बदमाशों से ₹1,58,000 नकद, सोने-चांदी के कई सेट, अंगूठियां, कड़े, चैन, नथ, पाजेब सहित बड़ी मात्रा में आभूषण, दो तमंचे और अपाचे बाइक जब्त की गई।
घायलों की पहचान — मुसीर पुत्र तस्लीम (32 वर्ष)
कासिफ पुत्र रहीस (33 वर्ष) दोनों निवासी लद्दावाला, कोतवाली नगर, मुज़फ्फरनगर।
फरार आरोपी —कपिल उर्फ रावण, शुभम, तुषार — निवासी नियामू व बुलंदशहर क्षेत्र।

पुलिस के अनुसार 5 दिसंबर को पीड़ित परिवार की गैर-मौजूदगी में बदमाशों ने हथियार दिखाकर लूटपाट की थी। जेल में हुई पहचान और उसके बाद रैकी कर वारदात को अंजाम दिया गया। पूछताछ में स्वीकार किया गया कि लूट का माल आपस में बांटा गया और सूचना देने वाले युवक को ₹50,000 दिए गए।
एसएसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई पर मेरठ जोन के एडीजी द्वारा पुलिस टीम को ₹50,000 का नगद इनाम व प्रशस्ति पत्र घोषित किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group