मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गांव में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी, एक नाजायज चाकू और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल वह वारदात को अंजाम देने में करता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी ग्रामीण इलाकों में खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को डराता-धमकाता था और तलाशी के नाम पर उनसे रुपये व कीमती सामान ठग लेता था। ग्रामीणों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद थाना शाहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group