मुजफ्फरनगर: मिमलाना गांव से लापता हुई नाबालिग किशोरी को कई दिन बीत जाने के बाद भी बरामद न किए जाने से जनपद में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को शिवसेना, हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल, हिंदू रक्षा दल समेत कई हिंदू संगठनों ने एसएसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। परिजनों का आरोप है कि वे थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि किशोरी को जल्द बरामद नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी देहात मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि किशोरी की तलाश के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। हालांकि पुलिस पर लगातार दबाव बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group