मुज़फ्फरनगर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले में बीती रात चोरों ने एक अकेली महिला के बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की पहचान कुंतलेश त्यागी के रूप में हुई है, जो बीते कुछ दिनों से दिल्ली में रह रही थीं।

जानकारी के अनुसार, कुंतलेश त्यागी की बेटी ससुराल में दिल्ली गई हुई थी और घर पूरी तरह बंद पड़ा था। इसी बीच चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर कमरों के ताले तोड़ दिए। घर के अंदर अलमारी, बक्से और अन्य सामान बुरी तरह बिखरा मिला।

चोर सोने-चांदी के जेवर, चांदी के सिक्के, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान, मिक्सर-ग्राइंडर, गैस सिलेंडर, इनवर्टर की बैटरी और अनाज सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

जब कुंतलेश त्यागी दिल्ली से वापस लौटीं और घर का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत उन्होंने थाना मंसूरपुर पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group