मुजफ्फरनगर। जनपद में सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक ऐसा गिरोह लगा है, जो धार्मिक भेष और फर्जी पहचान के सहारे लोगों से ठगी करता था। कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को जोगी बताकर शहर और ग्रामीण इलाकों में घूमते थे।

कौन हैं आरोपी?

गिरफ्तार किए गए युवकों में खालिद और सद्दाम निवासी बागपत तथा तालिब निवासी शामली शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये तीनों योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग नाम और पहचान पत्र अपने पास रखते थे।

कैसे करते थे ठगी?

पुलिस के अनुसार आरोपी हिंदू मोहल्लों में जाते समय हिंदू नामों के फर्जी आधार और वोटर आईडी दिखाते थे, जबकि मुस्लिम इलाकों में अपनी पहचान बदल लेते थे। धार्मिक वेशभूषा और सहानुभूति का सहारा लेकर वे लोगों से नकद रुपये ऐंठ लेते थे और फिर इलाके से फरार हो जाते थे।

गिरफ्तारी और बरामदगी

तीनों आरोपियों को चरथावल रोड स्थित न्यू गुडलक बारात घर के पास से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कई फर्जी पहचान पत्र बरामद किए गए।
एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी, कूटरचना और फर्जी दस्तावेज रखने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने आरोपियों को ये फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group