मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने मोबाइल चोरी और छिनैती की बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 29 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें अधिकांश एप्पल कंपनी के आईफोन हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी चोरी और छीने गए मोबाइलों को देश के अलग-अलग शहरों के साथ नेपाल और बांग्लादेश तक बेचते थे।

यह कार्रवाई 1 दिसंबर 2025 को भाजपा नेता सचिन संघल निवासी कल्याणपुरी, लक्ष्मण विहार नई मंडी से हुई मोबाइल छिनैती की घटना के खुलासे के दौरान की गई। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विशेष टीम गठित की और 7 दिसंबर की रात एटूजेड तिराहे से दो आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फराज उर्फ कांचा (निवासी मेरठ) और सुहैल (निवासी रेलवे रोड, मेरठ) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अधिकतर महंगे आईफोन को निशाना बनाते थे, क्योंकि उनकी बाजार में ज्यादा मांग रहती है। पुलिस एक फरार आरोपी महफूज की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अन्य मामलों में भी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group