मुजफ्फरनगर में खेल गतिविधियों को नई पहचान देने के उद्देश्य से खेल विभाग उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा (पुरुष/महिला) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 16 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक शहर के प्रमुख चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न होगी।
उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा में जिले की सभी छह विधानसभाओं से ब्लॉक स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पुरुष एवं महिला खिलाड़ी 16 जनवरी 2026 की सुबह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रिपोर्ट करेंगे।
उन्होंने बताया कि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में करीब 1500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों की सुविधा, सुरक्षा, चिकित्सा और आयोजन व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि सांसद खेल स्पर्धा जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करेगी और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगी। साथ ही यह आयोजन युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group