मुजफ्फरनगर | जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में मरीजों के तीमारदारों के लिए बनाए गए रैन बसेरा का मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य ठंड के मौसम में तीमारदारों को मिल रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना रहा।

सीएमओ ने रैन बसेरा में ठहरे लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और वहां उपलब्ध बिस्तर, कंबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश एवं स्वच्छता व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। कई बिंदुओं पर उन्होंने सुधार के निर्देश भी दिए।

डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि ठंड के चलते रैन बसेरा में सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। किसी भी तीमारदार को असुविधा नहीं होनी चाहिए। नियमित सफाई, पर्याप्त कंबल और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group