मुज़फ़्फरनगर में रविवार रात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान एक मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा हुआ। चरथावल क्षेत्र में किरायेदारों की जांच करते समय पुलिस टीम को एक घर से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल दबिश देकर कार्रवाई की गई। मकान से पुलिस ने बड़ी मात्रा में आतिशबाजी बनाने वाला केमिकल, कागज़, उपकरण और लगभग 20 किलो विस्फोटक मिश्रण बरामद किया।

मौके से पकड़े गए अरशद नामक व्यक्ति ने बताया कि वह काफी समय से यहां पटाखे बनाकर सप्लाई कर रहा था। पुलिस को शक है कि इस धंधे में और लोग भी जुड़े हो सकते हैं। सभी बरामद सामग्री को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध विस्फोटक निर्माण गंभीर खतरा पैदा करता है, इसलिए क्षेत्र में ऐसे ठिकानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group