मुज़फ़्फ़रनगर। जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के जड़वड़ गांव में रविवार को वारंट तामील के दौरान पुलिस टीम पर हुए हमले ने मामला संवेदनशील बना दिया। पुलिस टीम लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी ओमप्रकाश को गिरफ्तार करने पहुंची थी, तभी आरोपी के परिवार व समर्थकों ने पत्थर फेंककर पुलिस दल को निशाना बनाया।
हमले में सब-इंस्पेक्टर दिनेन्द्र सिंह , कांस्टेबल मनोज कुमार,  महिला हेड कांस्टेबल अनिता
घायल हुए  जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान ओमप्रकाश को पकड़ लिया गया, वहीं उसकी बेटी मंसी को भी पथराव व सरकारी काम में बाधा के आरोप में हिरासत में लिया गया। आरोपी की पत्नी बबली और छोटी बेटी घर छोड़कर भाग निकलीं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
घटना के बाद इलाके में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। थानाध्यक्ष ककरौली ने बताया कि —
• आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज
• घटनास्थल का वीडियो साक्ष्य संग्रहित
• स्थानीय गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं
जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस वारंटी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group