मुज़फ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव राजपुर तिलौरा में  मिले एक युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। मृतक की पहचान आशु (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई थी। प्रारंभ में यह मामला संदिग्ध मृत्यु का प्रतीत हुआ, लेकिन बाद की जांच में हत्या की पुष्टि हुई।
पुलिस के अनुसार आशु 6 जून को घर से निकला था और लापता हो गया। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। 9 जून को गांव के पास जंगल क्षेत्र में उसका शव बरामद हुआ, जो काफी खराब हालत में था। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और आपसी संबंधों की पड़ताल की।
जांच के दौरान शक मृतक के रिश्तेदार भाई अजय उर्फ लोकेश पर गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसे अपनी पत्नी और आशु के बीच अवैध संबंधों का संदेह था। इसी शक में उसने आशु को बहाने से बुलाया और हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group