मुज़फ्फरनगर। दहेज़ प्रथा के खिलाफ मजबूत सामाजिक संदेश देते हुए सर्वखाप पंचायत ने घोषणा की है कि वे उन युवाओं को सम्मानित करेंगे जिन्होंने विवाह के दौरान किसी भी प्रकार का दहेज़ लेने से इनकार किया। पंचायत ने इसे सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है और कहा कि ऐसे युवाओं को सार्वजनिक मंच पर प्रोत्साहन दिया जाएगा।
बालियान खाप के मुखिया नरेश टिकैत ने बताया कि हाल ही में कई युवाओं ने दहेज़ की पेशकश होने के बावजूद उसे ठुकरा दिया था। कुछ युवाओं ने तो शादी के वक्त मिला नकद और सामान तक वापस कर दिया। टिकैत के अनुसार, ऐसे निर्णय समाज में जागरूकता बढ़ाते हैं और विवाह पर होने वाले अनावश्यक खर्च को भी कम करने में मदद करते हैं।
सर्वखाप पंचायत आने वाली बैठक में इन युवाओं को सम्मानित करेगी और दहेज़-मुक्त विवाह को बढ़ावा देने के लिए आगे की योजना भी पेश करेगी। पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया कि नशे, दिखावा-खर्च और सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने के लिए भी मुहिम को और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group