मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्त क्षेत्र महावीर चौक, जानसठ रोड पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसमें कार चालक अमित कुमार (निवासी भौराकलां थाना क्षेत्र) गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा उस समय हुआ जब कार फ्लाईओवर से उतरते ही अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस व एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायल अमित को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक चालक सुरक्षित है तथा वाहन को मौके से हटवा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण होने की संभावना है ,
