मुज़फ्फरनगर। कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए जनपद में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों में 7 जनवरी व 8 जनवरी 2026 का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा जारी किया गया।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह निर्णय छात्र–छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश का पालन परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों पर भी अनिवार्य रूप से लागू होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि अवकाश आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

