
मतदाता किसी भी कार्य दिवस में टोल-फ्री नंबर 1950, तथा लैंडलाइन नंबर 0131-2436918 और 0131-2433023 पर कॉल कर अपना नाम, पता संशोधन, नए मतदाता पंजीकरण सहित निर्वाचन नामावली से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 4 नवंबर 2025 से शुरू होकर 7 फरवरी 2026 तक चलेगा। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नामावली सुधार का कार्य प्रगति पर है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें तथा जिनका नाम शामिल नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर अपना नाम दर्ज कराएं।
