मुज़फ्फरनगर। नववर्ष के स्वागत में होने वाले आयोजनों को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग की टीम ने जनपदभर में होटलों, रेस्टोरेंटों एवं कार्यक्रम स्थलों पर जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई।
अभियान के दौरान विशेष रूप से उन आयोजनों की जांच की गई, जहां बिना ओकेजनल बार लाइसेंस (एफएल-11) के मदिरा परोसने की आशंका थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान किसी भी स्थान पर बिना लाइसेंस के शराब परोसना नहीं पाया गया।
लाइसेंस प्राप्त आयोजनों में परोसी जा रही मदिरा की गुणवत्ता व वैधता की भी जांच की गई, जिसमें सभी ब्रांड उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु अनुमन्य पाई गईं। इसी क्रम में जनपद में संचालित एफएल-6/7 दुकानों का निरीक्षण भी किया गया।
आबकारी विभाग ने कहा कि नववर्ष के दौरान अवैध शराब तथा बिना लाइसेंस बार संचालन पर कड़ी निगरानी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दर्ज कराएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group