
मुज़फ्फरनगर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिले में दिव्यांगजनों को सक्षम बनाने के उद्देश्य से विकास भवन में विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग से हुई, जिसमें दिव्यांगजन कल्याण को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों पर प्रकाश डाला गया।
लाइव प्रसारण खत्म होने के बाद जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुश्री दीक्षा उपाध्याय और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री शक्ति सरन श्रीवास्तव ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिलें वितरित कीं। अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं।
कार्यक्रम में दोनों विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे और सुनिश्चित किया कि ट्राईसाइकिलें योग्य लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचें। अधिकारियों ने बताया कि दिव्यांगजनों के जीवन में सुगमता और आत्मनिर्भरता लाना सरकार की प्राथमिकता है, और इस तरह के वितरण कार्यक्रम इसी दिशा में निरंतर जारी रहेंगे।
