मुज़फ्फरनगर। जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का मामला सामने आया है। चुनाव विभाग की ताज़ा समीक्षा में छह विधानसभाओं से 1,11,436 मतदाताओं को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। यह कार्य घर-घर सत्यापन और दस्तावेज़ी जांच के आधार पर किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक हटाए गए नामों में ऐसे लोग शामिल हैं जो लंबे समय से अपने पते पर नहीं रह रहे थे, दूसरे जिले में स्थानांतरित हो चुके हैं, या फिर उनकी एंट्री दो बार दर्ज पाई गई। इसके अलावा मृतकों के नाम भी सूची से हटाए गए हैं, ताकि आधिकारिक रिकॉर्ड सही रहे।
यह कार्रवाई मुज़फ्फरनगर सदर, बुढ़ाना, चरथावल, मीरापुर, खतौली और पुरकाजी विधानसभाओं में की गई है। जिले में कुल मतदाता संख्या 21 लाख से अधिक है, और इस सफाई प्रक्रिया में लगभग 5 प्रतिशत से अधिक रिकॉर्ड संशोधित किए गए हैं।
प्रशासन ने कहा कि यह अभियान 11 दिसंबर तक जारी रहेगा। वहीं, जिन नागरिकों का नाम गलती से हट गया है या नए मतदाता लिस्ट में शामिल होना चाहते हैं, वे निर्धारित फार्म जमा कर सुधार करा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया आगामी चुनावों में सटीक और साफ-सुथरी वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group