मुज़फ्फरनगर। रेलवे यार्ड क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती को गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक के पास पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पुलिस टीम ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवती के शरीर पर कई गहरी चोटों के निशान पाए गए हैं।

अस्पताल में दिए गए बयान में युवती ने आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने उसे चलती ट्रेन से जानबूझकर धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ उपनिरीक्षक सोनू कुमार ने अस्पताल पहुंचकर युवती से पूछताछ की। फिलहाल युवती की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है।
रेलवे पुलिस स्टेशन, प्लेटफॉर्म और यार्ड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group