मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में एक बड़ा धोखाधड़ी मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी में रहने वाला बंगाली कारीगर श्याम सुंदर चार सर्राफा कारोबारियों का सोना लेकर अचानक परिवार सहित फरार हो गया। कारीगर को व्यापारियों ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का सोना जेवर तैयार करने के लिए दिया था।
व्यापारियों के अनुसार 16–17 नवंबर के आसपास सोना सौंपा गया था, जिसके बाद श्याम सुंदर का मोबाइल बंद आने लगा और वह अपने किराए के घर पर भी नहीं मिला। जब मकान मालिक ने कमरा खुलवाया तो अंदर से सामान गायब मिला, जिससे उसके पूरे परिवार के रातोंरात मेरठ छोड़कर भागने की पुष्टि हुई।
घटना सामने आने के बाद चारों प्रभावित व्यापारियों ने देहली गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कारीगर के मूल निवास पश्चिम बंगाल और अन्य संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू कर दी है।

