मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्वालागढ़ गांव में हुई युवक की हत्या ने पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मृतक रोहित उर्फ सोनू कश्यप, उम्र करीब 28 वर्ष, मूल रूप से मुजफ्फरनगर के मोहल्ला किला का रहने वाला था। परिजन बताते हैं कि वह शादी तय करने के उद्देश्य से रिश्तेदारी में मेरठ आया हुआ था।

✅कैसे हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस जांच के अनुसार, 5 जनवरी की रात गांव में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर रोहित का एक नाबालिग टेंपो चालक से कहासुनी हो गई। शुरुआती विवाद शांत होने के बाद आरोपी ने दोस्ती का नाटक किया और शराब पिलाई। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर ईंट से सिर पर वार कर रोहित की हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के इरादे से शव पर तेल डालकर आग लगाने का भी प्रयास किया गया।

✅पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सरधना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान आरोपी नाबालिग की पहचान कर उसे 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया और बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

✅राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में भी उबाल आ गया। अखिलेश यादव , मायावती  और चंद्रशेखर आजाद ने इस हत्याकांड को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

✅परिवार का दर्द

परिजनों का कहना है कि रोहित की शादी को लेकर घर में खुशियां थीं, लेकिन एक मामूली विवाद ने सब कुछ छीन लिया। परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group