मुज़फ़्फ़रनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब 22 वर्षीय अनस नामक युवक ने अचानक खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनस सुबह करीब 9 बजे घर से बाहर निकला और बिना किसी विवाद या झगड़े के अचानक खुद को आग के हवाले कर दिया। कुछ ही पलों में आग की लपटें तेज़ हो गईं, जिसके बाद परिवार और ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसकी जान बचाई।

गंभीर रूप से झुलसे अनस को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह कुछ दिनों से तनाव में था, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group