मुज़फ़्फ़रनगर के खांजापुर-काली नदी क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब रास्ता साफ कर रहे मजदूरों पर हथियारबंद लोगों ने अचानक हमला कर दिया। सफाई कार्य में लगे नावेद, सोनू और उनका जेसीबी चालक मौके पर काम कर रहे थे कि तभी एक दर्जन से अधिक बदमाश हथियार लेकर पहुँच गए और मजदूरों को डराने-धमकाने लगे।खतरा बढ़ता देख तीनों मजदूर पास स्थित एक गोदाम में भागकर घुस गए और अंदर से दरवाज़ा बंद कर लिया। हमलावरों ने गोदाम का गेट तोड़ने की कोशिश की, तेज आवाज़ में गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकियाँ देते रहे। जब अंदर घुसने में नाकाम रहे, तो उन्होंने बाहर खड़ी मजदूरों की स्कूटी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी।गोदाम में फंसे मजदूरों ने खिड़की से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर हमला, धमकी और तोड़फोड़ की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group