रुड़की (उत्तराखंड), 4 जनवरी 2026। रुड़की क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल के पास देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में कार के गंगनहर में गिर जाने से दो युवकों की जान चली गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से नहर से वाहन और शवों को बाहर निकाला गया।
मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25) पुत्र राजकुमार शर्मा और पुनीत (25) पुत्र आशुतोष — दोनों निवासी कुराली, थाना जानी, जिला मेरठ (उ.प्र.) — के रूप में की गई है। हादसे की खबर मिलते ही उनके गांव में शोक छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
प्राथमिक जांच के मुताबिक कार मोहम्मदपुर झाल की ओर से आ रही थी। तीखे मोड़ पर पहुंचते ही वाहन की रफ्तार ज्यादा होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और कार सीधे गंगनहर में जा गिरी। पानी का बहाव तेज होने से दोनों युवक बाहर नहीं निकल सके।
कार के पंजीकृत स्वामी विवेक शर्मा ने पुलिस को बताया कि सौरभ और पुनीत किसी निजी काम से रुड़की आए थे। पुलिस ने वाहन संबंधी दस्तावेज कब्जे में लेकर घटना स्थल की मैपिंग कराई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और
