बिजनौर। नूरपुर थाना क्षेत्र के अस्करीपुर गांव में शराब के पैसे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। दो साल पहले हुए इस मामले में अदालत ने आरोपी बेटे सुधीर को अपने ही पिता की हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
घटना के दौरान सुधीर ने नशे में पिता से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। पिता द्वारा इंकार करने पर कहासुनी बढ़ी और आरोपी ने गुस्से में आकर पिता पर हमला कर दिया। उस पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप सिद्ध हुआ। शुरुआत में मामला सामान्य विवाद की मौत जैसा लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने तथा शरीर पर चोटों के निशान की पुष्टि हुई, जिसके बाद घटना को हत्या की धारा में दर्ज किया गया।
पुलिस ने पड़ोसियों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग साबित किया। लगातार चली सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group