शामली। जिले के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर पेंशन से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। Retired Employees Pensioners Association के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करते हुए मांग की कि आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण और पेंशन लाभों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।

कर्मचारियों का कहना है कि प्रस्तावित वेतन आयोग और वित्तीय बिल 2025 में पेंशनरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। बढ़ती महंगाई, दवाओं और इलाज के बढ़ते खर्च को देखते हुए पेंशन में समय-समय पर संशोधन बेहद जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नए प्रावधान लागू होने पर पुराने पेंशनधारकों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में यह भी लिखा कि पेंशनधारकों को महंगाई राहत, समय पर पेंशन भुगतान और पेंशन सुविधाओं में किसी तरह के भेदभाव को तुरंत खत्म किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर विस्तारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group