शामली। स्कूल जाती एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया। बताया गया कि आरोपी तरुण पिछले कुछ दिनों से बच्ची का पीछा कर उसे रास्ते में परेशान कर रहा था। घटना से घबराई बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को तरुण संदिग्ध अवस्था में मिला, जिस पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बाद में सभी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group